दिवाली पर इमरती और मिठाई के डिज़ाइन कैंडल्स का ट्रेंड:150 से 200 रुपए तक में मिल रही स्वीट्स के आकर की मोमबत्तियां

Nov 03, 2026 - 06:43
0
दिवाली पर इमरती और मिठाई के डिज़ाइन कैंडल्स का ट्रेंड:150 से 200 रुपए तक में मिल रही स्वीट्स के आकर की मोमबत्तियां
दीपावली पर बाजार में इस बार सिर्फ दीये और झालर ही नहीं, बल्कि आकर्षक डिजाइन वाली मोमबत्तियां भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। माटीकला मेले में लगा कैंडल्स का एक स्टॉल खास आकर्षण बना हुआ है। यहां रखी मिठाई जैसी दिखने वाली मोमबत्तियों को देखकर पहली नजर में कोई भी इन्हें असली मिठाई समझ सकता है। खासकर इमरती के आकार में तैयार की गई कैंडल्स लोगों को आकर्षित कर रही हैं। इनका पूरा बॉक्स 200 रुपए में उपलब्ध है। वहीं अन्य डिजाइन की कैंडल्स 150 रुपए से शुरू हो रही हैं। स्टॉल संचालिका पल्लवी ने बताया कि उनके यहां स्वीट्स थीम पर चार से पांच तरह की कैंडल्स तैयार कराई गई हैं। इनमें मिठाइयों जैसी दिखने वाली मोमबत्तियां शामिल हैं। मिठाई जैसी दिखने वाली कैंडल्स में इमरती , रसगुल्ला , लड्डू और गुंजिया के डिज़ाइन तैयार किए गए है। इसके अलावा गुलाब के फूल, सूरजमुखी और दीये के आकार में भी कैंडल्स उपलब्ध हैं। स्टॉल पर टी-लाइट कैंडल्स की भी अलग-अलग वैरायटी रखी गई हैं। इनमें स्पार्कल और सिंपल दोनों तरह के पैटर्न मौजूद हैं। इनका इस्तेमाल घर की सजावट के साथ-साथ त्योहारों पर गिफ्ट देने के लिए भी किया जा सकता है। स्थानीय कारीगरों को दिया जा रहा मौका पल्लवी ने बताया कि इन कैंडल्स को स्थानीय कारीगरों से तैयार कराया जाता है। इससे उनकी कला को एक नया मंच मिलता है और उन्हें अपने उत्पादों के जरिए आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि सभी कैंडल्स की कीमत सामान्य रखी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन्हें खरीद सकें। दीपावली के बाद क्रिसमस और न्यू ईयर को देखते हुए क्रिसमस ट्री और त्योहारों की थीम पर आधारित नई डिजाइन की कैंडल्स भी तैयार कराई जाएंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User