कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:IIT कैंटीन में बंदर ने मचाया उत्पाद, DCM ने महिला को रौंदा, यूपी प्रभारी से मेयर की शिकायत
नमस्कार, कानपुर की आज (सोमवार) की 10 बड़ी खबरें…IIT की कैंटीन में एक बंदर घुस गया। इसके बाद उसने उत्पाद मचाना शुरू कर दिया। बंदर को देखकर कर्मचारी और छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी रही। वहीं, गोविंद नगर में चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया। इधर, पनकी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क पार कर रही एक महिला को रौंद दिया। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलेसिलेवार खबरें… 1. करोड़पति करोबारी को बंधक बनाने में 2 होटलों में छापेमारी: बिल्डर समेत 8 को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब करोड़पति कारोबारी प्रणवपत सिंघानिया को बंधक बनाकर 140 करोड़ की संपत्ति कब्जाने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने स्वरूप नगर के रॉयल क्लिफ और हर्ष नगर के रीजेंटा होटल में छापेमारी कर रिकॉर्ड और CCTV खंगाले। मामले में बिल्डर समेत 8 लोगों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। पढ़िए पूरी खबर… 2. निगम में BJP पार्षद ने नस काटने को उस्तरा निकाला: एक्सईएन से बहस के बाद सुसाइड का प्रयास किया, बोले-फाइलें दबाई जा रहीं निगम कार्यालय में महापौर और पार्षदों के बीच चल रही खींचतान के बीच नया विवाद सामने आया। वार्ड-37 अशोक नगर के भाजपा पार्षद पवन गुप्ता की एक्सईएन से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने जेब से उस्तरा निकालकर कलाई की नस काटने की कोशिश की। मौजूद साथी पार्षदों ने उन्हें रोककर उस्तरा छीन लिया। पढ़िए पूरी खबर… 3. मेयर की शिकायत यूपी प्रभारी से:पार्षदों ने भेदभाव का आरोप लगाया, कहा- उनके बेटे कामकाज में हस्ताक्षेप कर रहे नगर निगम में महापौर प्रमिला पांडेय और भाजपा पार्षदों के बीच चल रही खींचतान अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गई है। महापौर के खिलाफ मोर्चा खोले 5 भाजपा पार्षदों ने लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात कर शिकायत की। पार्षदों ने भ्रष्टाचार, विकास कार्यों में भेदभाव और निगम संपत्तियों के इस्तेमाल को लेकर आरोप लगाए। पढ़िए पूरी खबर… 4. कानपुर-सागर हाईवे पर जाम: बिधनू से बिनगवां तक 6 किमी तक रेंगते रहे वाहन, पुलिस ने खुलवाया बिधनू में दोपहर नौबस्ता-सागर हाईवे पर बिधनू से बिनगवां तक करीब 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया। पढ़िए पूरी खबर… 5. वंदे भारत स्लीपर में पहले दिन ही सीटें फुल: कानपुर से दिल्ली का सफर 5 घंटे 25 मिनट में, जानिए किराया
वाराणसी से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। बुकिंग शुरू होते ही यात्रियों ने सीटें आरक्षित करानी शुरू कर दीं। कानपुर सेंट्रल से वाराणसी के बीच पहले दिन की सभी सीटें फुल हो गईं। वहीं, 5 नवंबर को इस रूट पर वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है। पढ़िए पूरी खबर… 6. मुंह में जूता घुसेड़ने वाले BJP विधायक ने मानी गलती: महेश त्रिवेदी बोले- शरीफ को कोई दबाएगा तो कड़क बात होगी किदवई नगर से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी ने दुकानदारों के विवाद में दिए अपने विवादित बयान पर गलती मानी है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजनीतिक व्यक्ति को ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि शरीफ लोगों को कोई दबाएगा या ताकत का दुरुपयोग करेगा तो कड़क बात होगी। पढ़िए पूरी खबर… 7. IIT की कैंटीन में बंदर घुसा, जमकर उत्पात मचाया: चटनी का चम्मच चाटा, सामान फैलाया और हमला भी किया IIT कानपुर की कैंटीन में सोमवार दोपहर एक बंदर घुस गया। उसने किचन से लेकर काउंटर तक खाने-पीने की चीजों पर धावा बोल दिया। बंदर को देखकर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं दूर हट गए। उसे भगाने की कोशिश में बंदर ने एक कर्मचारी पर हमला कर दिया। करीब 30 मिनट तक कैंटीन में अफरा-तफरी रही। पढ़िए पूरी खबर… 8. यातायात माह शुरू, बिना हेलमेट और तीन सवारी पर होगी कार्रवाई: पुलिस कमिश्नर ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नवंबर में विशेष अभियान शुरू किया गया है। सोमवार को पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने ट्रैफिक पुलिस लाइन में दीप प्रज्वलित कर यातायात माह का शुभारंभ किया। इस दौरान जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस बिना हेलमेट और तीन सवारी चलने वालों पर कार्रवाई करेगी। पढ़िए पूरी खबर… 9. पनकी में DCM ने महिला को कुचला, मौत: सड़क पार करते समय मारी टक्कर पनकी में एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क पार कर रही 51 साल की महिला को कुचल दिया। टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गईं। आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय भागने की कोशिश की, जिससे पिछला पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर… 10. गोविंद नगर में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग लगी, फॉल्स सीलिंग का काम चल रहा था, शार्ट-सर्किट से हुआ हादसा गोविंद नगर में चार मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग में आग लग गई। चौथी मंजिल से धुआं उठता देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूरों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें बढ़ने पर बाहर निकल आए। दमकल की एक गाड़ी ने 30 मिनट में आग पर काबू पाया। पढ़िए पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)