दिवंगत सपा नेता पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी:पोस्ट वायरल होने पर थानाध्यक्ष ने खुद दर्ज कराया केस, ग्राम पंचायत सचिव गिरफ्तार
बलिया में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और सपा के राष्ट्रीय सचिव रहे दिवंगत रामगोविंद चौधरी पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करना एक ग्राम पंचायत सचिव को भारी पड़ गया। आरोपी ने अपनी फेसबुक आईडी से दिवंगत नेता के खिलाफ गाली-गलौज और अश्लील टिप्पणी वाली पोस्ट की थी। पोस्ट का स्क्रीनशॉट व्हाट्सएप पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। आरोपी दिग्विजय सिंह त्रिकालद्रष्टा बैरिया ब्लॉक में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर तैनात है। मामले में सहतवार थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी ने खुद संज्ञान लिया। उन्होंने सोमवार को थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने जानबूझकर दिवंगत नेता की छवि खराब करने और समाज में अशांति फैलाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि मंगलवार को आरोपी का शांति भंग की धारा में चालान किया गया। मामले की जांच सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्रा को सौंपी गई है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)