सड़क किनारे पन्नी डालकर महिला की कराई डिलीवरी:घर जाते समय तेज प्रसव पीड़ा हुई; जुड़वा बच्चियों को दिया जन्म

Sep 29, 2026 - 19:18
0
सड़क किनारे पन्नी डालकर महिला की कराई डिलीवरी:घर जाते समय तेज प्रसव पीड़ा हुई; जुड़वा बच्चियों को दिया जन्म
अमेठी में मंगलवार शाम ट्रेन से उतरकर घर जा रही एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। दर्द तेज होने पर महिला रेलवे स्टेशन रोड पर ही बैठ गई। पति ने आसपास के लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने महिला के चारों तरफ पन्नी का घेरा बनाया, जहां उसने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों नवजात और महिला को अमेठी सीएचसी लेकर गई। तीनों की हालत ठीक बताई जा रही है। ट्रेन से उतरते ही शुरू हुआ प्रसव पीड़ा अमेठी तहसील क्षेत्र के परसावां गांव की रहने वाली ज्योति अपने पति सूरज बनवासी के साथ दोना-पत्तल बनाने का काम करती हैं। दोनों सोमवार रात दोना-पत्तल देने वाराणसी गए थे। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे वे काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचे।स्टेशन से उतरकर दोनों घर की ओर जा रहे थे। स्टेशन के बाहर पहुंचते ही ज्योति को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। दर्द बढ़ने पर वह सड़क पर ही बैठ गई। लोगों ने पन्नी से बनाया घेरा ज्योति को दर्द से परेशान देखकर पति सूरज ने आसपास के लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने महिला को घेरकर पन्नी डाल दी, ताकि उसे प्रसव के दौरान निजता मिल सके। इसी दौरान ज्योति ने एक साथ दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। एंबुलेंस से सीएचसी पहुंची मां और बच्चियां स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और ज्योति व दोनों नवजात बच्चियों को अमेठी सीएचसी लेकर गई। अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक मां और दोनों बच्चियां स्वस्थ हैं और निगरानी में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही निगरानी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीके उपाध्याय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला और दोनों नवजात की स्थिति पर नजर रख रही है। ज्योति का मायका अमेठी के परसावां गांव में है, जबकि उसकी ससुराल जौनपुर के बादशाहपुर में है। ज्योति का पहले से एक बेटा भी है। ज्योति के पति सूरज ने बताया कि ट्रेन से उतरकर घर जाते समय अचानक पत्नी को दर्द शुरू हो गया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों बच्चियों का जन्म हुआ। इसके बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की हत्या:स्कूल में खून से सने शव मिले, फावड़े-कुल्हाड़ी से वारदात; ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष भी थे सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव उनके निजी स्कूल परिसर में खून से सने मिले हैं। उन पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। वारदात का पता मंगलवार सुबह 7 बजे चला, जब स्कूल ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User