दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत:चार घायल, दो की हालत गंभीर; मेडिकल कॉलेज रेफर

Nov 18, 2026 - 20:09
0
दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत:चार घायल, दो की हालत गंभीर; मेडिकल कॉलेज रेफर
देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 7 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा मलसी चौराहे से कुछ दूरी पर पथरदेवा-बघौचघाट मुख्य मार्ग पर मदरसे के पास हुआ। दोनों बाइकों पर सवार पांच युवक घायल हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। एक युवक की मौत, दो मेडिकल कॉलेज रेफर पुलिस ने दो एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पथरदेवा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अर्जुन मुसहर को मृत घोषित कर दिया। हरिकिशन और सुग्रीव की हालत गंभीर होने पर उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर किया गया। अमित मुसहर और निखिल उर्फ शैलेश का सीएचसी में इलाज चल रहा है। एक बाइक से घर लौट रहे थे दो युवक पकहां ग्राम पंचायत के उतर टोला निवासी हरिकिशन कुशवाहा (30), पुत्र रामबड़ाई, और गजही के पकहां टोला निवासी सुग्रीव बाइक से घर लौट रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के खदही निवासी अमित मुसहर (22), अर्जुन मुसहर (22), पुत्र सूरज, और निखिल उर्फ शैलेश मुसहर (20), पुत्र राजेश मुसहर, बघौचघाट की ओर से आ रहे थे। टक्कर के बाद मौके पर जुटे लोग मलसी चौराहे के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोग जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। बघौचघाट पुलिस ने अर्जुन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User