दो किलोमीटर पीछाकर कार सवार को बदमाशों ने पीटा:लाठी-डंडे और हेलमेट से हमला, ‘फायर करो’ चिल्लाते हुए दी धमकी

Oct 01, 2026 - 15:28
0
दो किलोमीटर पीछाकर कार सवार को बदमाशों ने पीटा:लाठी-डंडे और हेलमेट से हमला, ‘फायर करो’ चिल्लाते हुए दी धमकी
लखनऊ में कमता से कार सवार युवक का पीछा कर कुछ लोगों ने दयाल स्टेट कॉलोनी में घुसकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और हेलमेट-रॉड से युवक को पीटा और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। इस दौरान आरोपी ‘फायर करो, फायर करो’ चिल्ला रहे थे। कॉलोनी के लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुलभ आवास सेक्टर-6 निवासी अर्पित प्रताप सिंह के मुताबिक, 27 सितंबर को करीब 2:30 बजे उनके दोस्त सूर्या का फोन आया। सूर्या ने जरूरी काम बताते हुए उन्हें कमता छोड़ने के लिए कहा। अर्पित अपनी कार से सूर्या और उसके दो दोस्तों को लेकर कमता पहुंचे। वहां पहले से तीन-चार कार और कई मोटरसाइकिलों से लोग खड़े थे। अर्पित के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने सूर्या को उतारने के लिए कार रोकी, वहां मौजूद लोग गाली-गलौज करते हुए उनकी कार की तरफ बढ़ने लगे। संख्या अधिक होने पर वह कार लेकर आगे बढ़ गए। आरोप है कि इसके बाद तीन-चार कार और कई मोटरसाइकिलों से सवार लोगों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। कॉलोनी में घुसकर किया हमला बचने के लिए अर्पित कार लेकर दयाल स्टेट कॉलोनी पहुंचे। आरोप है कि पीछा कर रहे लोग भी तीन-चार कार और सात-आठ मोटरसाइकिलों से कॉलोनी में घुस आए। इनमें ज्यादातर बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। हमलावरों ने गार्ड से गाली-गलौज की और कॉलोनी में घुसकर अर्पित के साथ मौजूद दोनों युवकों को तलाशने लगे। उनके नहीं मिलने पर आरोपियों ने अर्पित को अकेला पाकर लाठी-डंडे और हेलमेट-रॉड से पीटना शुरू कर दिया। अर्पित का आरोप है कि हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। इसी दौरान वे गाली-गलौज करते हुए ‘फायर करो, फायर करो’ चिल्ला रहे थे। शोर सुनकर अर्पित का दोस्त और कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोगों को आता देख आरोपी वहां से भागने लगे। भागते समय बाइक गिर गई, चाबी निकाल ली अर्पित के मुताबिक, आरोपी नशे में थे। भागते समय उनकी एक बाइक मौके पर गिर गई। उन्होंने मौका देखकर बाइक की चाबी निकाल ली। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों और सोसाइटी के लोगों के कैमरों में कैद हुई है। मामले में चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है दोनों पक्षों का पुराना था। मामले की जांच चल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User