जीआरपी थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण:पुलिस उपाधीक्षक ने परखी व्यवस्थाएं, दिए पेंडिंग मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश
जीआरपी अनुभाग मुरादाबाद के पुलिस उपाधीक्षक रेलवे विश्वजीत सिंह ने गुरुवार को थाना जीआरपी मुरादाबाद का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की स्थिति और फुट पेट्रोलिंग की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने थाना भवन, मालखाना, कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क और शस्त्रागार सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को बारीकी से देखा। इसके साथ ही थाने में प्रचलित रजिस्टरों व महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। उन्होंने लंबे समय से लंबित पड़े मामलों और अभियोगों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और तत्परता के साथ करने की हिदायत दी, ताकि रेल यात्रियों की सुरक्षा और सहायता को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)