दुबई-तेल अवीव प्लेन के हाईजैक होने की आशंका:इमरजेंसी सिग्नल मिला, डायवर्ट होने के बाद सऊदी अरब में लैंडिंग होगी
दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की बोइंग 737 मैक्स फ्लाइट ने बुधवार को उड़ान के दौरान इमरजेंसी सिग्नल भेजा है। इसके बाद विमान ने अपना रास्ता बदल लिया और अब सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर उतरने वाला है। फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान उत्तरी सऊदी अरब के ऊपर पहुंचने के बाद वापस मुड़ा था। इजराइली सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, विमान के उतरने के बाद ही पता चल सकेगा कि उसमें क्या समस्या आई थी। विमान ने 7700 इमरजेंसी कोड इस्तेमाल किया विमान ने अपने ट्रांसपोंडर पर 7700 कोड इस्तेमाल किया। यह कोड विमान में किसी सामान्य आपात स्थिति की जानकारी देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कुछ फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइटों पर विमान ने थोड़ी देर के लिए 7500 कोड भी दिखाया। यह कोड आमतौर पर विमान के हाइजैक होने की स्थिति में इस्तेमाल होता है। हालांकि, विमान ने 7500 कोड इस्तेमाल किया था या नहीं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए अभी यह कहना सही नहीं होगा कि विमान में हाइजैक जैसी कोई स्थिति थी। विमान में क्या हुआ, अभी साफ नहीं फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि विमान को किस वजह से इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। विमान के ताबुक एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ही इसकी वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। तब तक 7500 कोड दिखने की जानकारी को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)