कूड़ा डालने के विवाद में चले चाकू-पत्थर एक युवक घायल:जालौन में सीसीटीवी में चाकू लिए दिखा आरोपी; पुलिस जांच में जुटी
जालौन कोतवाली नगर के मोहल्ला चिमनदुबे में कूड़ा डालने को लेकर मंगलवार की रात 11 बजे दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार और ईंट-पत्थर से हमला करने का आरोप लगाया है। वही एक युवक को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया। वही मारपीट करने वाला एक आरोपी सीसीटीवी में चाकू लिए दिखाई दे रहा है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जालौन कोतवाली के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी असलम पुत्र शकूर ने कोतवाली में बुधवार दोपहर 2 बजे तहरीर देकर में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले तुफैल अहमद और उनके पुत्र खुर्शीद, तौफीक, उमर, जुबैर व इकबाल कूड़ा डालने को लेकर मंगलवार की रात्रि 11 बजे विवाद करने लगे। असलम के अनुसार, जब उसने कूड़ा डालने से मना किया तो आरोपितों ने उसके और उसके भतीजे रहीस व इमरान के साथ मारपीट शुरू कर दी।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान खुर्शीद घर के अंदर से चाकू लेकर आया और असलम व उसके भतीजों पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपितों ने ईंट-पत्थर से भी मारपीट की। घटना में असलम, रहीस और इमरान के घायल होने की बात कही गई है। बीच-बचाव करने पहुंचे इरफान को भी चोट लगने का आरोप है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वही मारपीट के बाद युवक अपने हाथ में चाकू लेकर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस से सभी आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने और कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही मारपीट की घटना और आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)