दुर्गा पूजा महासमिति ने मंत्री से मिलकर रखीं कई मांगें:जौनपुर में विसर्जन कुंड, सड़कों की मरम्मत और बिजली-सफाई का मिला आश्वासन

Sep 27, 2026 - 14:29
0
दुर्गा पूजा महासमिति ने मंत्री से मिलकर रखीं कई मांगें:जौनपुर में विसर्जन कुंड, सड़कों की मरम्मत और बिजली-सफाई का मिला आश्वासन
जौनपुर में श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव और महासचिव मनीष गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार दोपहर 2 बजे खेलकूद युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव से मुलाकात की। यह बैठक 11 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि की तैयारियों पर केंद्रित थी। महासमिति ने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें दुर्गा पूजा विसर्जन कुंड, शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, पुराने बिजली के तारों को बदलने, बिजली, सफाई व सुरक्षा जैसी मांगें रखी गईं। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने महासमिति को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवरात्रि से पहले सभी समस्याओं को सुलझा लिया जाएगा और विसर्जन कुंड का काम भी जल्द शुरू होगा। मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को महासमिति की मांगें जल्द पूरी करने का निर्देश दिया। इस दौरान महासमिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User