विहिप ने अशोक सिंघल की जयंती पर शुरू किए कार्यक्रम:प्रयागराज में प्रतिमा के सामने दीप जलाया, काशी विश्वनाथ में अभिषेक किया

Sep 27, 2026 - 14:29
0
विहिप ने अशोक सिंघल की जयंती पर शुरू किए कार्यक्रम:प्रयागराज में प्रतिमा के सामने दीप जलाया, काशी विश्वनाथ में अभिषेक किया
प्रयागराज में राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े प्रमुख नेता रहे अशोक सिंघल की जयंती की पूर्व संध्या पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) काशी प्रांत की ओर से शनिवार को कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। काशी विश्वनाथ मंदिर में अभिषेक के बाद यमुना बैंक रोड स्थित प्रेरणास्थल पर अशोक सिंघल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। मौसम खराब होने के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रेरणा पार्क में प्रतिमा के नीचे बारिश के बीच कार्यकर्ताओं ने अशोक सिंघल को याद किया और हिंदू जागरण के गीत गाए। विहिप की ओर से उनकी जन्म शताब्दी वर्ष के दौरान देशभर में वर्षभर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना भी बताई गई है। हिंदू समाज और संस्कृति के जागरण को समर्पित रहा जीवन विहिप काशी प्रांत के अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अशोक सिंघल का जीवन हिंदू समाज, धर्म और संस्कृति के जागरण के लिए समर्पित रहा। उनके अनुसार सिंघल के अटूट विश्वास, साहस और आजीवन समर्पण ने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल के विचारों और कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उनकी जयंती के अवसर पर वर्षभर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। काशी प्रांत में शनिवार को इसकी औपचारिक शुरुआत की गई। प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र ने कहा कि अशोक सिंघल के सामाजिक और राष्ट्र जागरण, सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता तथा वेदों के अध्ययन और संरक्षण से जुड़े कार्यों को समाज तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जयंती वर्ष के दौरान हिंदू समाज के विभिन्न संप्रदायों में एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर कार्यक्रम किए जाएंगे। संगठन की ओर से सेवा, सुरक्षा और संस्कार की भावना को समाज में मजबूत करने तथा जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी, प्रांत उपाध्यक्ष कमला मिश्रा, विभाग संगठन मंत्री आलोक प्रताप, विभाग मंत्री बृजभूषण सिंह, महानगर उत्तर अध्यक्ष अजय गुप्ता, महानगर दक्षिण अध्यक्ष संजय गुप्ता, योगेश तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, देशराज और विद्युत श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User