ड्यूटी पर जा रहे सफाई कर्मी पर गिरा पेड़:बस्ती के युवक की संतकबीरनगर में मौत, तेज बारिश-हवा के दौरान हुआ हादसा
बस्ती के मथुरापुर में तैनात सफाई कर्मी गनीराम (53) की शनिवार सुबह पेड़ गिरने से मौत हो गई। वह ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी संतकबीरनगर जिले के पिड़वा गांव के दक्षिण सड़क मोड़ पर यह हादसा हुआ। रुधौली थाना क्षेत्र के बांसखोर नरही निवासी गनीराम पुत्र सुखदेव रोजाना की तरह सुबह बाइक से घर से निकले थे। करीब नौ बजे तेज बारिश और हवा के दौरान सड़क किनारे का एक पेड़ अचानक टूटकर उनकी बाइक और उन पर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार में मातम छा गया। सफाई कर्मी की मौत की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान दीपचंद्र ने भी संवेदना व्यक्त की। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश और तेज हवा के कारण पेड़ गिरने से यह घटना हुई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैl
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)