NSG कमांडो की टीम 2 वाहनों से राममंदिर पहुंची:परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे
NSG कमांडो की टीम 2 वाहनों से राममंदिर पहुंची।टीम परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक कर रही है।एसपी सुरक्षा विजय शंकर मिश्र ने इस बारे में मॉक ड्रिल से इंकार किया है।उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर कुछ भी जानकारी देने से भी इंकार किया। सूत्रों के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे एनसजी की टीम काले और सफेद रंग के दो वाहनों से गेट नंबर 11 से राम मंदिर परिसर पहुंची। टीम में करीब एक दर्जन अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।इस टीम ने राम मंदिर और 70 एकड़ विशाल परिसर के चारो ओर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का आंकलन किया। इसके बाद इस टीम ने परिसर की सुरक्षा संगठनों के अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक बंद कमरे में गोपनीय बैठक की है।बताते चले कि इस समय करीब 4 किलोमीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण् चल रहा है।इसको लेकर बेहद सतर्कता बरती जा रही है। बताते चले कि अयोध्या के राम मंदिर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए समय- समय पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मॉक ड्रिल (Mock Drill) की गई है। 6 माह पहले मुख्य मॉक ड्रिल और सुरक्षा अभ्यासएंटी-ड्रोन सिस्टम जांच: अयोध्या पुलिस ने राम मंदिर परिसर में एंटी-ड्रोन प्रणाली का परीक्षण करने के लिए मॉक ड्रिल की थी, जिसमें गेट नंबर 3 पर एक संदिग्ध ड्रोन को मार गिराने का अभ्यास किया गया था। एनएसजी (NSG) कमांडो अभ्यास: राम मंदिर को आतंकी सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षित रखने के वास्ते राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की टीम ने अयोध्या में कई स्थानों पर मॉक ड्रिल की योजना बनाई और सुरक्षा प्रणाली को परखा। सुरक्षा बल सतर्कता: समय-समय पर स्थानीय पुलिस, प्रशासन और सैन्य अधिकारियों द्वारा राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए अभ्यास किए जाते रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)