प्रतापगढ़ में 7 करोड़ से बने कोहडौर थाने का उद्घाटन:आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ पुलिस प्रशासन, फरियादियों को भी मिलेगी सुविधा

Sep 26, 2026 - 14:01
0
प्रतापगढ़ में 7 करोड़ से बने कोहडौर थाने का उद्घाटन:आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ पुलिस प्रशासन, फरियादियों को भी मिलेगी सुविधा
प्रतापगढ़ में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक नया कदम उठाया गया है। शनिवार दोपहर 12:30 बजे कोहडौर थाने के नए भवन का उद्घाटन हुआ। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार और बृजनंदन राय भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि यह भवन करीब दो साल में 7 करोड़ रुपये की लागत से बना है। इसमें पुलिसकर्मियों और फरियादियों के लिए आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। पहले थाना किसी और जगह चल रहा था, जिसे अब इस नए भवन में शिफ्ट किया गया है। एसपी ने बताया कि नए भवन से इलाके में पुलिस व्यवस्था और मजबूत होगी। फरियादियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। एसपी दीपक भूकर के नेतृत्व में जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इससे पहले दिलीपपुर कोतवाली देहात और लीलापुर थाने के भवनों का भी उद्घाटन हो चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User