एमपी के 16 शहरों में पारा 15°C से नीचे:यूपी के 10 शहरों में AQI 200 पार, उत्तराखंड में शीतलहर का अलर्ट

Nov 17, 2026 - 06:05
0
एमपी के 16 शहरों में पारा 15°C से नीचे:यूपी के 10 शहरों में AQI 200 पार, उत्तराखंड में शीतलहर का अलर्ट
यूपी में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से ठंड बढ़ गई है। सोमवार को 21 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। इधर, नोएडा-गाजियाबाद समेत 30 से ज्यादा शहरों की हवा दूषित हो गई है। 10 शहरों का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 200 के पार रिकॉर्ड किया गया। मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है। रात और सुबह के समय तेज ठंड पड़ रही है। सोमवार को इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। राजस्थान में दो दिन हुई बारिश ने दिन में सर्दी बढ़ा दी है। सोमवार को बीकानेर, जयपुर संभाग के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा। उत्तराखंड के सभी जिलों में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ती जा रही है। इसके चलते राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों को शीतलहर से निपटने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User