कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:सतीश महाना बेटे के साथ मंच पर पहुंचे, भाजपा विधायक के आफिस के बाहर प्रदर्शन, एस राजलिंगम नए कमिश्नर
नमस्कार, कानपुर की कल (सोमवार) की 10 बड़ी खबरें… फीलखाना में बने 5 मंजिला राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से बच्चा जिंदा जला। जान बचाने के लिए कूदी महिला की मौत। कोहना में को पत्नी से चल रहे विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। कानपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रोज चलने वाली नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महापर्व छठ के चौथे और आखिरी दिन उगते सूर्य की उपासना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा हुई। व्रती महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। घाटों पर छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजे। ऊपर VIDEO पर क्लिक करें।
अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए…
1-अपार्टमेंट में आग लगने से 2 की मौत:बच्चा जिंदा जला, 30 फीट से कूदी महिला की भी जान गई कानपुर में 5 मंजिला अपार्टमेंट में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में 2 की मौत हो गई। 8-10 लोग झुलस गए। पार्किंग में खड़ीं स्कूटी-बाइकें जल गईं। अपार्टमेंट में कुल 12 फ्लैट हैं। इनमें 50 से 60 लोग रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे नीचे के फ्लैट में आग लगी। देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। नीचे जाने वाली सीढ़ियों में धुआं भर गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पूरी खबर पढ़ें... 2-नींद में बेटे ने दरवाजा खोला, जिंदा जल गया':इकलौते बेटे की मौत से पिता बदहवास कानपुर के फीलखाना थानाक्षेत्र के राधिका अपार्टमेंट में आग लगने के मामले में फायर ब्रिगेड की प्रारंभिक जांच में सामने आया, कि बिल्डिंग में आग अपार्टमेंट में लगे मीटर में शॉर्ट–सर्किट होने की वजह से लगी। सीएफओ दीपक शर्मा के मुताबिक 6 मंजिला बिल्डिंग के बेसमेंट में पार्किंग है, जहां मीटर में शॉर्ट सर्किट होने के बाद लपटों ने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में लिया, जिसके बाद एक के बाद एक गाड़ियों को आग अपनी चपेट में लेती चली गई और पूरा अपार्टमेंट धू–धूकर जलने लगा। पूरी खबर पढ़ें... 3- पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाई, सुबह शव लटकता देखकर घर चीख पड़े कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र में पत्नी से चल रहे विवाद और प्रताड़ना से आहत एक युवक ने देर रात घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टेटस भी लगाया। रविवार देर रात कमरे में युवक का शव फंदे से लटकता देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची कोहना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पूरी खबर पढ़ें… 4- सपा नेता की बहन के घर 10 लाख की चोरी:कानपुर में मकान 2 दिन से बंद था कानपुर में रविवार को किदवई नगर और गुजैनी इलाके में 17.50 लाख की चोरी के बाद चोरों ने नौबस्ता थानाक्षेत्र में सपा नेता की बहन के बंद पड़े मकान को निशाना बनाया। छत के रास्ते से घुसे चोरों ने उनके मकान से 10 लाख के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच–पड़ताल की।पूरी खबर पढ़ें... 5- कानपुर मंडल के नए मंडलायुक्त बने एस राजलिंगम, के. विजयेंद्र पंडियन का वाराणसी तबादला उत्तर प्रदेश में सोमवार को हुए आईएएस अफसरों के तबादले में एस राजलिंगम को कानपुर मंडल का मंडलायुक्त (डिविजनल कमिश्नर) नियुक्त किया गया है। यह अभी तक वाराणसी के मंडलायुक्त थे। वहीं, कानपुर मंडल के मंडलायुक्त के विजयेंद्र पंडियन को वाराणसी का मंडलायुक्त बनाया गया है।पूरी खबर पढ़ें... 6- विधानसभा अध्यक्ष के साथ मंच पर दिखे बेटे करन महाना, सम्मेलन में बोले- कमर की पेटी कस लें महाराजपुर विधानसभा में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में इस बार विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ उनके बेटे करन महाना भी मंच पर नजर आए। दोनों की एक साथ मौजूदगी के बाद क्षेत्र में करन महाना की राजनीतिक सक्रियता और विधानसभा चुनाव में उनकी संभावित दावेदारी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ें... 7- दिल्ली के लिए नई ट्रेन शुरू:रेलमंत्री ने वर्चुअली झंडी दिखाई, रोजाना संचालन होगा; यात्री खुश कानपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों का सफर अब और आसान होने जा रहा है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोमवार को स्पेशल ट्रेन संख्या 04195 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई ट्रेन के शुरू होने से कानपुर और दिल्ली के बीच यात्रियों को रोजाना एक और विकल्प मिल गया है।पूरी खबर पढ़ें... 8- भाजपा विधायक के आफिस के बाहर धरना, चौराहे का नाम पृथ्वीराज चौहान चौक करने की मांग कल्याणपुर से भाजपा विधायक नीलिमा कटियार के जनसेवा केंद्र के बाहर क्षत्रिय समाज ने मोर्चा खोल दिया है। केशवपुरम चौराहे का नाम सम्राट पृथ्वीराज चौहान के नाम पर रखने की मांग को लेकर समाज के लोगों का धरना 24 घंटे से जारी है। प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कह दिया है कि जब तक चौराहे को सम्राट पृथ्वीराज चौहान चौक का नाम नहीं मिलता, तब तक वे धरनास्थल से नहीं हटेंगे। पूरी खबर पढ़ें... 9-जनता के लिए खुली नहीं 47.83 करोड़ की मल्टीलेवल पार्किंग, पहले ही होने लगा कब्जा कानपुर में पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए 47.83 करोड़ रुपए खर्च कर बनाई जा रही कचहरी की मल्टीलेवल पार्किंग अभी जनता के इस्तेमाल के लिए शुरू भी नहीं हुई है और परिसर पर कब्जे की कोशिशें शुरू हो गई हैं। मल्टीलेवल कार पार्किंग परिसर में कुछ अनाधिकृत लोग अस्थायी निर्माण कर कब्जा करने में जुटे हैं। पूरी खबर पढ़ें...
10- मंत्री, सांसद-विधायक ने स्वगणना की, जनगणना के दूसरे चरण में अधिकारियों ने पोर्टल पर दर्ज किया जनगणना-2027 के दूसरे चरण में सोमवार से शुरू हुई स्वगणना में पहले दिन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ने डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कराई। कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस अभियान में भाग लेकर लोगों को भी स्वगणना के लिए प्रेरित किया। किसी ने खुद पोर्टल पर जानकारी भरी तो किसी ने फील्ड ट्रेनर्स की मदद से प्रक्रिया पूरी की।पूरी खबर पढ़ें...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)