जानें... कैसे जर्सी और कार दीप्ति शर्मा के लिए खास:क्या है मैदान से गैराज तक का नंबर मैजिक, जो दीप्ति को बनाता है लकी

Nov 17, 2026 - 06:28
0
जानें... कैसे जर्सी और कार दीप्ति शर्मा के लिए खास:क्या है मैदान से गैराज तक का नंबर मैजिक, जो दीप्ति को बनाता है लकी
भारतीय टीम की स्टार आलराउंडर दीप्ति शर्मा की जर्सी पर नंबर 6 लिखा हुआ है। यही नंबर अब उनके घर के गैराज में भी छा गया है। दीप्ति के घर में चार कारें हैं। इसमें मर्सिडीज, टाटा, महिंद्रा और मारुति की कारें शामिल हैं। जिसमें मर्सिडीज बेंज ई-क्लास और टाटा सिएरा के नंबर जर्सी के नंबर से जुड़े हैं। मतलब इन दोनों कारों के नंबर पर भी 6 दर्ज है। जबकि महिंद्रा स्कार्पियो और मारुति स्विफ्ट डिजायर के नंबर अलग हैं। शाहगंज की अवधपुरी की कालोनी की रहने वाली दीप्ति ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 106 रनों की पारी खेल शतक जमा चुकीं हैं। वे वनडे में नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी बनीं। अक्टूबर में 6 मैचों में 155 रन और 7 विकेट लेकर उन्होंने दूसरी बार ICC विमेंस प्लेयर आफ द मंथ का खिताब भी जीता। घर में मौजूद गाड़ियों पर नंबर 6 का जुड़ाव लोगों को खास लग रहा है। दीप्ति ने कुछ महीने पहले ही मर्सिडीज बेंज ई-क्लास खरीदी थी और सोशल मीडिया पर ‘New ride, same drive’ कैप्शन के साथ तस्वीरों को शेयर किया था। इससे पहले एक खास कार्यक्रम में विश्व में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए टाटा सिएरा भेंट की गई थी। दोनों ही गाड़ियों पर नंबर 6666 का जिक्र है। परिवार और शहर के लोग कह रहे हैं कि जर्सी पर जो नंबर दीप्ति को सफलता दिलाता है वह नंबर अब उनके घर की गाड़ियों पर भी नजर आ रहा है। दीप्ति के फैंस इस 6 के मैजिक को पसंद कर रहे हैं। लोगों के बीच चर्चा है दीप्ति जहां भी जाती है 6 नंबर साथ चलता है चाहे मैदान हो या गैराज।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User