गोरखपुर होकर चलेंगी 8 और स्पेशल ट्रेन:छठ के बाद नौकरी पर लौटने वालों को राहत; जानिए डेट और टाइमिंग

Nov 17, 2026 - 06:28
0
गोरखपुर होकर चलेंगी 8 और स्पेशल ट्रेन:छठ के बाद नौकरी पर लौटने वालों को राहत; जानिए डेट और टाइमिंग
दीपावली और छठ महापर्व के बाद अब नौकरी और कामकाज पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर होकर चलने वाली कई अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इनमें मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सहरसा, कटिहार और मुजफ्फरपुर से आने-जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने कुछ ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए हैं। इन ट्रेनों के चलने से गोरखपुर और आसपास के यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे की ओर से 17 नवंबर को बरेली से पाटलिपुत्र और मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं 18 नवंबर को अहमदाबाद से गोरखपुर और सहरसा से अमृतसर के लिए ट्रेन रवाना होगी। पुणे से गोरखपुर आने वाली ट्रेन 17 नवंबर की सुबह पहुंचेगी, जबकि वापसी में 18 नवंबर को रवाना होगी। इसके अलावा मुंबई-गोरखपुर स्पेशल के चार अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। इन ट्रेनों का होगा संचालन बरेली-पाटलिपुत्र अनारक्षित स्पेशल (04324) यह ट्रेन 17 नवंबर को बरेली से रात 11 बजे चलेगी। शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती होते हुए अगले दिन सुबह 9:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से सीवान, छपरा और दिघवारा होते हुए दोपहर 3:50 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान के कुल 17 कोच सहित 19 कोच होंगे। मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल (05211) यह ट्रेन 17 नवंबर को मुजफ्फरपुर से दोपहर 1:35 बजे रवाना होगी। बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, सिसवा बाजार और कप्तानगंज होते हुए रात 8:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से गोंडा और लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 9:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे। कटिहार-लुधियाना स्पेशल (05750) यह ट्रेन 16 नवंबर को कटिहार से दोपहर 1:40 बजे रवाना होगी। छपरा, सीवान और भटनी होते हुए अगले दिन रात 1:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए रात 11:30 बजे लुधियाना पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए गए कोई हैं। नई दिल्ली-दरभंगा अनारक्षित स्पेशल (04476) यह ट्रेन 16 नवंबर को नई दिल्ली से सुबह 8:30 बजे रवाना होगी। गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ, गोंडा और गोरखपुर होते हुए दरभंगा पहुंचेगी। रास्ते में कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव होगा। इसमें कुल 14 कोच लगाए गए हैं। हडपसर-पुणे-गोरखपुर स्पेशल (01457/01458) हडपसर से चलने वाली ट्रेन 16 नवंबर को सुबह 11:30 बजे रवाना होगी। भुसावल, इटारसी, भोपाल, झांसी, कानपुर और लखनऊ होते हुए 17 नवंबर को सुबह 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01458 गोरखपुर से 18 नवंबर को सुबह 5:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 6 बजे हडपसर पहुंचेगी। इसमें कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। मुंबई-गोरखपुर स्पेशल (01079/01080) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मुंबई से गोरखपुर के बीच चलने वाली इस ट्रेन के संचालन में चार अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। अब 01079 मुंबई-गोरखपुर स्पेशल 17 से 20 नवंबर तक और 01080 गोरखपुर-मुंबई स्पेशल 19 से 22 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन का रूट, समय और ठहराव पहले की तरह ही रहेगा। अहमदाबाद-गोरखपुर स्पेशल (09439/09440) यह ट्रेन 18 नवंबर को अहमदाबाद से रात 1 बजे रवाना होगी। रतलाम, कोटा, आगरा, टूंडला, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी और गोंडा होते हुए अगले दिन सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 09440 गोरखपुर से 19 नवंबर को सुबह 10:50 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। सहरसा-अमृतसर अनारक्षित स्पेशल (05517/05518) सहरसा से यह ट्रेन 18 नवंबर को दोपहर 1:35 बजे रवाना होगी। खगड़िया, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा और देवरिया होते हुए अगले दिन रात 12:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और दिल्ली होते हुए रात 10:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में 05518 अमृतसर से 20 नवंबर को सुबह 4 बजे चलेगी और अगले दिन रात 12:12 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन के मुताबिक इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए किया जा रहा है। इससे छठ के बाद वापसी करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User