एटा में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़:खेलते समय गांव के युवक ने की हरकत, पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज
एटा जिले के सकीट थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी गांव के ही 35 वर्षीय युवक ने उसके साथ यह हरकत की। घटना गुरुवार देर शाम 6 बजे की है। आरोपी का नाम मुनेंद्र पुत्र अतर सिंह है। वह शराब के नशे में था। उसने बच्ची को बुलाया और अन्य बच्चों को वहां से भगा दिया। मुनेंद्र ने बच्ची को मेहंदी लगाने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। डरी हुई बच्ची किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागी और घर जाकर अपनी बुआ को पूरी बात बताई। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने सकीट थाना पुलिस से शिकायत की। पिता ने गुरुवार देर रात 10 बजे सकीट कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सकीट थाना प्रभारी मधु दुबे ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी मुनेंद्र के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। उसे देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)