गाजीपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी:24 घंटे में 22.8 मिमी बारिश, भारी बारिश का अलर्ट
गाजीपुर जिले में शुक्रवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से तेज हवाएं चल रही हैं और आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंकों की चेतावनी दी है। बारिश के कई दौर आने की भी संभावना है। पिछले 24 घंटे में जिले में 22.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे हवा में 95 फीसदी नमी थी। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। लगातार बारिश और बादलों के कारण तापमान गिरेगा और दिन में भी मौसम सुहाना रहेगा। गरज-चमक की चेतावनी है मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और गरज-चमक की चेतावनी है। 27 सितंबर से मौसम में सुधार होने की संभावना है। खास सावधानी बरतने की जरूरत तेज हवा और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर इमारतों वाले इलाकों में खास सावधानी बरतने की जरूरत है। लगातार बारिश के कारण शहर के जलभराव वाले इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। अब देखना होगा कि बारिश और तेज हवा का यह दौर शहर की सड़कों, नालों और बिजली व्यवस्था पर कितना असर डालता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)