एटा में तेज बारिश-आंधी से भारी नुकसान:धान-बाजरा की फसलें बर्बाद, दीवारें-छतें ढहीं, सोलर प्लांट गिरा, एक गाय की मौत
एटा की अलीगंज, जलेसर और सदर तहसील में 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। तेज हवाओं और पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, बाजार सूने पड़े और वाहन रुक गए। नाले व सड़कें पानी से भर गईं, लोगों को परेशानी हुई। वही अलीगंज क्षेत्र में शहरी और ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप हो हो गई। इस बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। धान और बाजरा की फसलें बर्बाद हुईं। जिले में कई जगह दीवारें, छतें और एक सोलर प्लांट भी गिर गए। अलीगंज के अमोधपुर गांव में अखिलेश प्रधान की दीवार गिरने से राहुल की एक गाय की मौत हो गई। दो मोटरसाइकिल और दो साइकिलें भी क्षतिग्रस्त हुईं। हत्सारी गांव में अखलीम के पुराने मकान की छत ढह गई, परिवार के लोग दूसरे कमरे में होने से बाल-बाल बचे।
अकबरपुर कोट गांव में तेज बारिश और हवा से एक दीवार किसान समृद्धि सोलर प्लांट पर गिरी। ओम शरण ने बताया कि यह प्लांट टूट गया। पीड़ित परिवार ने सरकारी मदद मांगी है। सकीट के कुल्ला हबीबपुर में भी एक गरीब परिवार का मकान गिर गया, जिससे रहने का संकट खड़ा हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)