कासगंज में भारी बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट:जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने लोगों से सतर्क रहने और एडवाइजरी मानने की अपील की
कासगंज में मौसम विभाग और राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश ने भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज से जिले में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने लोगों से खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देने, बेवजह घर से बाहर न निकलने और एडवाइजरी का पालन करने को कहा। सभी विभागों को सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। लोगों से अपील है कि मौसम की जानकारी लेते रहें, बाहर न निकलें। तेज हवाओं में घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें। पेड़, बिजली के खंभों, जर्जर मकानों से दूर रहें। बिजली गिरने पर पक्के घर में शरण लें। तेज बारिश के दौरान नालों, नदियों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें। अनावश्यक यात्रा से बचें। आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1077, 5744272105 पर संपर्क करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)