फतेहपुर में बारिश से 10 कच्चे घर ढहे:बच्चे की मौत, अलग-अलग जगह हुए हादसों में 3 लोग घायल
फतेहपुर जिले में लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान गिरने की घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 10 कच्चे मकान ढह गए। इन हादसों में एक बच्चे की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। कई घरों का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। खागा कोतवाली क्षेत्र के गोपालापुर गांव में शनिवार सुबह रावेंद्र सिंह का कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबकर आठ वर्षीय आनंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 11 वर्षीय भाई गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया। हथगांव के भानूपुर गांव में धनंजय कुमार तिवारी, विजयपुर के मलूकबारी गांव में रंजीत सिंह और गाजीपुर गांव में चुन्नीलाल के कच्चे मकान भी गिरे। असोथर के मैकुवापुर गांव में मानसिंह निषाद, हुसैनगंज के बड़े गांव में विकास कुमार और गाजीपुर के शाह गांव में राज सिंह गौर का कच्चा मकान भी बारिश से ढह गया। राज सिंह गौर और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी हादसे में सुरक्षित बच गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)