गाजीपुर में 11 नवंबर को निकलेगी भगवान श्रीचित्रगुप्त की शोभायात्रा:उर्दू बाजार से शुरू होकर ददरीघाट मंदिर पहुंचेगी, बैठक में तैयारी पर हुई चर्चा

Sep 27, 2026 - 16:41
0
गाजीपुर में 11 नवंबर को निकलेगी भगवान श्रीचित्रगुप्त की शोभायात्रा:उर्दू बाजार से शुरू होकर ददरीघाट मंदिर पहुंचेगी, बैठक में तैयारी पर हुई चर्चा
गाजीपुर में भगवान श्रीचित्रगुप्त की शोभायात्रा 11 नवंबर को शहर में निकाली जाएगी। दोपहर 2 बजे उर्दू बाजार से शुरू होने वाली शोभायात्रा चीतनाथ, चौक, मिश्रबाजार और महुआबाग होते हुए ददरीघाट स्थित श्रीचित्रगुप्त मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में कायस्थ समाज की विभूतियों पर आधारित झांकियां, डोल और गाजे-बाजे आकर्षण का केंद्र रहेंगे। समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में इसमें शामिल होंगे शोभायात्रा की तैयारियों पर हुई बैठक आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार दोपहर 2 बजे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से सरजू पांडेय पार्क में बैठक आयोजित की गई। इसमें शोभायात्रा के मार्ग, झांकियों, व्यवस्थाओं और समाज की सहभागिता समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने आयोजन को बेहतर तरीके से कराने के लिए अपने सुझाव दिए। व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। समाज की एकता और संस्कृति का संदेश पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान श्रीचित्रगुप्त की शोभायात्रा समाज की एकता, संस्कृति और गौरव को प्रदर्शित करती है। इसे भव्य और आकर्षक बनाने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर तैयारी करनी होगी। उन्होंने लोगों से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User