पुलिस चौकी के सामने तीन दुकानों में लाखों की चोरी:चोर नकदी, कंप्यूटर, जरूरी कागजात और अन्य सामान समेत लाखों का माल ले गए
प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी से सिर्फ 100 मीटर दूर तीन दुकानों में चोरी हो गई। शनिवार रात चोर लाखों रुपये का सामान ले गए। इस घटना से इलाके के व्यापारियों में डर है। आज रविवार सुबह जब दुकानदार ने देखा तो उउनके होश उड़ गए चोरों ने कायस्थ पट्टी पावर हाउस के पास इरशाद सीमेंट एजेंसी, मोहम्मद हाफिज की फर्नीचर दुकान और सद्दाम आटा चक्की को निशाना बनाया। मोहम्मद हाफिज की दुकान की दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे। इरशाद सीमेंट एजेंसी से कंप्यूटर, जरूरी कागजात और गल्ले से 25 हजार रुपये नकद चोरी हुए। सद्दाम आटा चक्की का शटर तोड़कर चोर दो बोरी पिसा आटा ले गए। तीनों दुकानों से लाखों का सामान चोरी होने की बात सामने आई है। रविवार सुबह दुकानदारों ने सामान अस्त-व्यस्त देखा, तब चोरी का पता चला। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने और चोरी रोकने का भरोसा दिया है। पुलिस चौकी के पास चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)