गाजीपुर में 900 घरों में 3 महीने से पानी बंद:लोग हैंडपंप से 2-3 किमी दूर से ला रहे पानी, अधिकारी नहीं सुन रहे शिकायत

Sep 27, 2026 - 16:58
0
गाजीपुर में 900 घरों में 3 महीने से पानी बंद:लोग हैंडपंप से 2-3 किमी दूर से ला रहे पानी, अधिकारी नहीं सुन रहे शिकायत
गाजीपुर के चांदमारी फेस-2 स्थित काशीराम आवास में करीब 900 परिवार तीन महीने से पानी की समस्या झेल रहे हैं। यहां जलापूर्ति पूरी तरह बंद है। लोगों को पीने, नहाने और कपड़े धोने के लिए हैंडपंप के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कई परिवारों को 2 से 3 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। सुबह-शाम हैंडपंप पर पानी भरने के लिए लंबी लाइन लग रही है। दिन में 4-5 बार हैंडपंप का चक्कर स्थानीय निवासी रेखा ने बताया कि करीब तीन महीने से सप्लाई का पानी नहीं आ रहा है। परिवार की जरूरत पूरी करने के लिए उन्हें दिन में चार-पांच बार हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ता है। एक अन्य महिला ने बताया कि दो और तीन मंजिल पर रहने वाले परिवारों की परेशानी ज्यादा है। पानी की बाल्टियां ऊपर ले जाने से किसी के हाथ में दर्द होता है तो किसी की कमर में। कभी मोटर खराब, कभी सप्लाई बंद स्थानीय निवासी सूरज कुमार ने बताया कि आवास में पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कभी हैंडपंप खराब हो जाता है तो कभी जलापूर्ति बंद रहती है। कई बार मोटर खराब होने या चोरी होने से भी पानी की समस्या हुई। उनके मुताबिक पिछले पांच-छह महीने से परेशानी लगातार बनी है, जबकि करीब तीन महीने से सप्लाई पूरी तरह बंद है।अरशद ने बताया कि मोटर खराब होने के बाद से महीनों से पानी नहीं आ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। एक साल से बोरवेल की कवायद का दावा स्थानीय लोगों का आरोप है कि नए बोरवेल के लिए करीब एक साल से कवायद चल रही है। कई बार बोरिंग फेल होने की बात सामने आई है। लोगों का कहना है कि स्थायी समाधान नहीं होने से उन्हें रोज पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नगर पालिका के अधिकारियों और अधिशासी अधिकारी से कई बार शिकायत की जा चुकी है। बारिश के बाद कूड़े से फैल रही दुर्गंध जलापूर्ति के साथ स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। आवास परिसर में जगह-जगह कूड़ा जमा है। बारिश के बाद कूड़ा गीला होने से दुर्गंध फैल रही है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे परिवारों की परेशानी और बढ़ गई है। समाजसेवी बोले- तीन महीने से जनता परेशान समाजसेवी राजेंद्र कुमार गाजी ने आरोप लगाया कि करीब तीन महीने से कॉलोनी के लोग पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया। उन्होंने कहा कि बोरवेल की कवायद करीब एक साल से चल रही है और कई बार बोरिंग फेल होने की बात सामने आई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी कौन-सी बोरिंग है, जो एक साल में पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने तत्काल जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User