BJP का सेवा संकल्प अभियान:कानपुर सांसद दिव्यांग बच्चों से मिलने अंध विधालय पहुंचे, बोले- अनुशासन कोई इनसे सीखे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुए भाजपा के सेवा संकल्प माह के तहत रविवार को कानपुर सांसद रमेश अवस्थी जवाहर नगर स्थित अंध विद्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां दिव्यांग बच्चों से संवाद किया और उनके साथ समय बिताया। बच्चों के भोजन और स्वल्पाहार की व्यवस्था कराई गई। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने सांसद को इस बात के लिए धन्यवाद किया कि उन्होंने उन बच्चों से किए गए वादे को निभाया था और दिव्यांग बच्चों को संसद भवन ले जाकर वहां की अनुभूति कराई थी। बच्चों से संवाद के दौरान सांसद ने बच्चों के अनुशासन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह अपने जन्मदिन के अवसर पर इस विद्यालय में आए थे। उस दौरान भी उन्होंने बच्चों में अनुशासन देखा था। रमेश अवस्थी ने कहा, "मैं तो यह कहना चाहूंगा कि कानपुर के जो लोग अनुशासनहीन हैं, वे इन बच्चों से अनुशासन सीखें। मैंने इतना अनुशासन किसी स्कूल-कॉलेज में नहीं देखा।" उन्होंने कहा कि इन बच्चों के भीतर ईश्वर ने हम सब से अलग कार्यक्षमता और कला दी है। सांसद ने अपने जन्मदिन को याद करते हुए कहा कि मैं यहां आया था। उस दौरान इन बच्चों ने इच्छा जताई थी, कि उन्हें लोकसभा का भवन जाकर उसकी अनुभूति करना है, उसे महसूस करना है। इस पर मैने विधालय के प्रधानाचार्य से बात की, उन्होंने कहा दिल्ली जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था तो केवल एक ही हो पायेगी बच्चे ज्यादा हैं। इसके लिए 2 गाड़ियों की जरूरत है। उसके बाद मैने कहा कि मैने इन बच्चों से वादा किया है, उनके जाने-आने और खाने का इंतजाम मै ही करूंगा। जब मैं दिल्ली के नए संसद भवन गया, वहां बच्चों को कतारों में अन्य सांसदों ने देखा तो बोले आने इन बच्चों को लाकर अच्छा काम किया मैने कहा बस मैं तो इन बच्चों का वादा निभा रहा हूं। उन्होंने कहा इस अंधविधालय के लिए मैने पहले भी कहा कि यहां के बच्चों के लिए विधालय के लिए सरकार से जो मदद होगी दिलाई जाएगी। इसके साथ ही निजी तौर पर मैं इस विधालय के लिए हमेशा तैयार रहूंगा। इस कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित, जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित, रीता पासवान जिला मंत्री, जनमेजय सिंह बीजपी उत्तर जिला उपाध्यक्ष, अभिमन्यु सक्सेना, जिला युवा मोर्चा मंत्री बीजेपी उत्तर, उपेन्द्र शुक्ला, जिला आईटी प्रमुख सोशलमीडिया बीजेपी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)