गाजीपुर में अलोकरण समारोह-2026-27:छात्र-नेताओं को बैज व अंगवस्त्रम देकर किया गया सम्मानित

Sep 30, 2026 - 10:07
0
गाजीपुर में अलोकरण समारोह-2026-27:छात्र-नेताओं को बैज व अंगवस्त्रम देकर किया गया सम्मानित
गाजीपुर के चांदनी पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए विशेष अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त हेड बॉय सूर्य प्रताप ठाकुर (कक्षा 11) और हेड गर्ल प्रिया राय (कक्षा 11) सहित विभिन्न हाउस के कैप्टन, वाइस कैप्टन व प्रीफेक्ट्स को औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रबंध निदेशक नवीन राय, प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय एवं उपप्रधानाचार्य विनय राय ने छात्र-नेताओं को बैज और अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। रोज हाउस से रुद्र व रिया, लिली हाउस से आदित्य व अनामिका, लोटस हाउस से विष्णु व श्रेयांशी तथा जैस्मिन हाउस से पौरुष व अंजलि को कैप्टन चुना गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्र-नेताओं को बधाई देते हुए उनमें नेतृत्व, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User