रात में अवैध मिट्टी खनन करते मिले पांच डंपर:फिरोजाबाद में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM ने कराया सीज
फिरोजाबाद थाना पचोखरा क्षेत्र में मंगलवार रात 11 बजे अवैध खनन और मिट्टी के परिवहन की शिकायतों को लेकर प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार रात एसडीएम टूंडला दिव्या सिंह ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में अभियान चलाकर मिट्टी खनन कार्य में लगे पांच डंपरों को पकड़ लिया। सभी वाहनों को पचोखरा पुलिस के सुपुर्द करते हुए सीज करने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम दिव्या सिंह ने बताया कि रात के समय किसी भी तरह के खनन कार्य में वाहनों के प्रयोग की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद क्षेत्र में बिना अनुमति मिट्टी खनन और परिवहन किए जाने की सूचना मिल रही थी। इसी के आधार पर रात में अभियान चलाकर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान मिट्टी के खनन कार्य में लगे पांच डंपर पकड़े गए। उन्होंने बताया कि पकड़े गए डंपरों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए उन्हें पचोखरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। वाहनों को सीज करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे वाहन चालकों और संचालकों में खलबली मच गई। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति खनन और रात में खनन कार्य में वाहनों के इस्तेमाल पर कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान थाना पचोखरा प्रभारी सुरेंद्र भाटी समेत पुलिस बल मौजूद रहा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)