गाजीपुर में पारले एजेंसी में शॉर्ट सर्किट से आग:40 लाख का सामान जला, पड़ोसी की बेटी ने धुआं देखकर दी सूचना
गाजीपुर के बकुलियापुर स्थित लंका बाईपास रोड पर मंगलवार तड़के करीब 3 बजे पारले कंपनी की एजेंसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस आग में गोदाम में रखा बिस्किट, नमकीन, चिप्स और टॉफी समेत करीब 40 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पड़ोस में रहने वाले प्रदीप पाल की बेटी मंगलवार तड़के छत पर सो रही थी। उसने बगल की पारले एजेंसी से धुआं निकलते देखा। उसने तुरंत अपने पिता प्रदीप पाल को जगाकर इसकी जानकारी दी। बिजली का तार टूटा पड़ा था प्रदीप पाल ने तुरंत बुनियाद इंटरप्राइजेज एजेंसी के मालिक रामनारायण राय के बेटे प्रदीप राय को फोन पर सूचना दी। प्रदीप राय मौके पर पहुंचे तो एजेंसी के गेट के पास बिजली का तार टूटा पड़ा था और अंदर आग की लपटें उठ रही थीं। कोतवाली पुलिस को सूचना दी। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एजेंसी का सारा सामान जल चुका था। संचालक ने 40 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)