कड़ी सुरक्षा में MLC चुनाव काउंटिंग:कमिश्नर बोले- CCTV की निगरानी में प्रक्रिया, SSP ने बताया- 3 सुरक्षा घेरे और 6 QRT तैनात

Oct 27, 2026 - 09:53
0
कड़ी सुरक्षा में MLC चुनाव काउंटिंग:कमिश्नर बोले- CCTV की निगरानी में प्रक्रिया, SSP ने बताया- 3 सुरक्षा घेरे और 6 QRT तैनात
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना संजय कम्युनिटी हॉल में शुरू हो गई है। कमिश्नर शंभू कुमार ने बताया कि आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कुल 8 मतगणना टेबल और एक आरओ टेबल पर एजेंटों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से गिनती जारी है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मतगणना स्थल को 3 सुरक्षा घेरों में बांटा गया है और सुरक्षा में 6 क्यूआरटी (QRT) सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मतगणना स्थल पर पहुंचे आला अफसर, परखी व्यवस्थाएं बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत शुरू हो गई है। मतगणना स्थल पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे बरेली मंडल के कमिश्नर शंभू कुमार और एसएसपी अनुराग आर्य ने व्यवस्थाओं को लेकर पूरी जानकारी साझा की। 8 काउंटिंग टेबल पर 105 बूथों की मतपेटियों की सील खुली कमिश्नर शंभू कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा तय समय के अनुसार सुबह ठीक 8 बजे मतगणना शुरू कराई गई। मतगणना के लिए कुल 8 टेबल और एक आरओ (RO) टेबल बनाई गई है। सभी 105 मतदान केंद्रों (बूथों) से आई मतपेटियों को प्रत्याशियों के अधिकृत काउंटिंग एजेंटों के सामने सील चेक कराकर खोला जा रहा है। 50-50 मतपत्रों के बंडल के बाद शुरू होगी प्रत्याशीवार गिनती कमिश्नर के अनुसार पहले चरण में मतपत्रों की पर्चियों से मिलान कर 50-50 मतपत्रों की गड्डियां (बंडल) बनाई जा रही हैं, जिसके बाद प्रत्याशीवार गिनती शुरू होगी। पूरी काउंटिंग प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में हो रही है और हर टेबल पर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 3 सुरक्षा घेरों में बंटा परिसर, 3 शिफ्टों में मुस्तैद पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सुबह 5:30 बजे से ही पुलिस बल मुस्तैद है। मतगणना परिसर में सुरक्षा के 3 घेरे (आउटर कॉर्डन, इनर कॉर्डन और आइसोलेशन कॉर्डन) बनाए गए हैं। प्रत्येक कॉर्डन का प्रभारी दो-दो राजपत्रित अधिकारियों (Gazetted Officers) को बनाया गया है। लंबी प्रक्रिया को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों की 3 अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटियां लगाई गई हैं। 6 QRT अलर्ट, मेटल डिटेक्टर से चेकिंग और सोशल मीडिया पर पैनी नजर एसएसपी ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न संवेदनशील प्वाइंट्स पर 6 क्विक रिस्पॉन्स टीमें (QRT) तैनात हैं। प्रत्याशियों और काउंटिंग एजेंटों को डीएफएमडी (DFMD) व एचएचएमडी (HHMD) से सघन चेकिंग व फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश दिया गया है। साथ ही, एलआईयू (LIU) को सक्रिय किया गया है और सोशल मीडिया सेल भी अफवाहों व गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User