कमालपुर जल्लूनगर में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ:शौकत अली बोले- रामलीला सत्य, प्रेम और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है

Oct 27, 2026 - 09:05
0
कमालपुर जल्लूनगर में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ:शौकत अली बोले- रामलीला सत्य, प्रेम और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है
बदायूं के कमालपुर जल्लूनगर गांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद कलाकारों ने आकर्षक दृश्यों का मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। पूरे आयोजन के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। रामलीला समिति के अध्यक्ष शौकत अली ने उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, प्रेम और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि गांव की रामलीला आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का अनुपम प्रतीक है।।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User