रामेश्वर तिवारी हत्याकांड के बाद परिवार को धमकी:फेसबुक स्टेटस और फोन कॉल से मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

Oct 27, 2026 - 09:22
0
रामेश्वर तिवारी हत्याकांड के बाद परिवार को धमकी:फेसबुक स्टेटस और फोन कॉल से मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR
देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के भीखम छपरा गांव में आरएसएस कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी की हत्या के बाद अब उनके परिवार को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी अमृता तिवारी ने फेसबुक स्टेटस और फोन कॉल के जरिए परिवार को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार की शाम सात बजे प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अमृता तिवारी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पति की चार अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे गांव में मारपीट के दौरान हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपी फिलहाल देवरिया जिला कारागार में बंद हैं। पति की हत्या के बाद परिवार पहले से ही सदमे में है। अब धमकी मिलने से परिजन की चिंता बढ़ गई है। फेसबुक स्टेटस के बाद फोन कॉल से धमकी का आरोप अमृता तिवारी के अनुसार, चार अक्टूबर को उनके पति की हत्या के एक आरोपी के भाई से संबंधित फेसबुक अकाउंट पर स्टेटस लगाया गया था। आरोप है कि इसके जरिए परिवार को धमकी दी गई। इसके बाद उनके एक परिचित के मोबाइल नंबर पर दूसरे नंबर से फोन आया। शिकायत के मुताबिक, फोन करने वाले ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम देने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। अमृता तिवारी ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि पति की हत्या के बाद इस तरह की धमकियों से परिवार के लोग भयभीत हैं। पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी लार के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि रामेश्वर तिवारी हत्याकांड के बाद उनके परिवार को धमकी दिए जाने का मामला संज्ञान में आया है। शिकायत के आधार पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने भी बताया कि इस प्रकरण में रामेश्वर तिवारी के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी थी। प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User