पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव:बेटी की शादी एक महीने बाद होनी थी, 12 घंटे बाद परिजन पोस्टमार्टम को राजी हुए
अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रामदासपुर मझौली अहिरन पुरवा गांव में देर रात्रि। को 60 वर्षीय राम गरीब यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अमरूद के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक, घटना देर रात की है। परिजन खेत में खाना देने गए थे। इसी दौरान अमरूद के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता राम गरीब यादव का शव दिखाई दिया। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडेय और उपनिरीक्षक देवेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।12 घंटे बाद पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए परिजन उपनिरीक्षक देवेंद्र यादव के अनुसार, घटना के बाद मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस ने परिजनों को समझाया-बुझाया। इसके बाद आज मंगलवार सुबह करीब 9 बजे परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।ग्राम प्रधान अरविंद सिंह उर्फ राजू ने बताया कि राम गरीब यादव के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। इनमें एक बेटा और एक बेटी की शादी नहीं हुई थी। बेटी की शादी करीब एक माह बाद होनी थी। मृतक की पत्नी मायावती यादव सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्राम प्रधान के मुताबिक, परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। राम गरीब यादव बैलों से खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता गौतम चौरसिया समेत अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)