लखनऊ होकर बिहार,दिल्ली और पुणे के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन:21 और 22 नवंबर को रेलवे चलाएगा चार विशेष ट्रेनें
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे प्रशासन ने लखनऊ के रास्ते बिहार, दिल्ली और पुणे के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। 21 और 22 नवंबर को चार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में सिर्फ स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। छपरा-आनंद विहार ट्रेन लखनऊ सुबह 4:30 बजे पहुंचेगी ट्रेन संख्या 05013 छपरा-आनंद विहार स्पेशल 21 नवंबर को शाम पांच बजे छपरा से रवाना होगी। यह गोरखपुर, बस्ती और गोंडा होते हुए अगले दिन सुबह 4:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से कानपुर, टूंडला और गाजियाबाद होते हुए दोपहर 3:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05014 आनंद विहार-छपरा स्पेशल 22 नवंबर को शाम 6:45 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 6:15 बजे लखनऊ और शाम 6:40 बजे छपरा पहुंचेगी। गोरखपुर से पुणे के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन ट्रेन संख्या 05011 गोरखपुर-हडपसर (पुणे) पूजा स्पेशल 21 नवंबर को रात 9:55 बजे गोरखपुर से चलेगी। यह रात 2:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल और मनमाड होते हुए अगले दिन सुबह 7:30 बजे हडपसर पहुंचेगी। गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल लखनऊ रात 8:30 बजे आएगी ट्रेन संख्या 05019 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल 21 नवंबर को दोपहर 2:40 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह रात 8:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05020 दिल्ली से 22 नवंबर को सुबह 11:10 बजे रवाना होगी। यह रात 10:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी और यहां से चलकर अगले दिन सुबह 5:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)