गांधी जयंती पर भदोही के सरकारी भवनों पर फहरेगा राष्ट्रीय-ध्वज:स्वास्थ्य मेला लगेगा, रक्तदान शिविर और कुष्ठ-क्षय रोगियों को फल-दवा भी मिलेगी
भदोही में जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती मनाए जाने की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि गांधी जयंती का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया जाए। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों के साथ गांवों और शहरों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए। गांधी जयंती के अवसर पर जिले के सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सुबह 9 बजे सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद उनके जीवन, विचारों और कार्यों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रमों में भजन भी प्रस्तुत किए जाएंगे। मूसीलाटपुर से देवनाथपुर तक होगी क्रॉस-कंट्री रेस गांधी जयंती के दिन सुबह 7 बजे मूसीलाटपुर से देवनाथपुर तक क्रॉस-कंट्री रेस आयोजित की जाएगी। एसडीएम भदोही रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा स्वच्छता अभियान में बेहतर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। स्वास्थ्य मेला और रक्तदान शिविर का होगा आयोजन जिले में गांधी जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य मेला और रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही कुष्ठ और क्षय रोगियों को फल एवं दवाओं का वितरण किया जाएगा। पिपरीस गांव में सुबह 10:30 बजे कुष्ठ रोगियों और 11:30 बजे क्षय रोगियों को फल व दवाएं वितरित की जाएंगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूरी करने और आयोजन को व्यवस्थित ढंग से कराने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)