गांधी जयंती पर कासगंज में बंद रहेंगी शराब की दुकानें:कासगंज में DM ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
कासगंज में महात्मा गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। उन्होंने संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम 1910 की धारा-59 के तहत यह निर्देश दिए हैं। आदेश के मुताबिक, जिले में देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप और भांग की सभी फुटकर दुकानों पर बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। इसके साथ ही मदिरा से संबंधित सभी थोक अनुज्ञापनों से भी मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के निर्देश दिए गए हैं। गांधी जयंती पर इस बंदी के दौरान किसी भी तरह की शराब या अन्य मादक पदार्थों की बिक्री नहीं की जाएगी। सभी संबंधित दुकानदारों को शासन के निर्देशों और निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। प्रशासन ने आबकारी विभाग को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने को कहा है। बंदी की इस अवधि के लिए दुकानदारों को किसी भी प्रकार का मुआवजा नहीं मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)