गांधी जयंती पर पॉक्सो अधिनियम की दी जानकारी:रेऊना में मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया
रेउना में गांधी जयंती के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों और कानूनी परिणामों की जानकारी देने के लिए सोमवार को थाना रेऊना की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने ग्राम श्रीलाल मढ़ी इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में बालिकाओं को किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने पर बिना डर के पुलिस को सूचना देने और कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने बताया कि बच्चों के साथ यौन अपराध या किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक घटना होने पर मामले को छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस की ओर से पीड़ित को आवश्यक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया। टीम ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी जानकारी दी। बताया गया कि जरूरत पड़ने पर बच्चों की काउंसलिंग के लिए काउंसलर की सहायता ली जा सकती है। काउंसलर बच्चों की स्थिति समझकर आवश्यक परामर्श और सहयोग प्रदान करता है। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं की समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके साथ ही 112, 1090 और 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के तरीकों के बारे में भी बताया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)