गीता वाटिका में श्रीमद्भागवत पाठ:भाईजी के 134वें जन्मदिन पर भागवत पाठ, ऑनलाइन जुड़े विदेशी श्रद्धालु
गोरखपुर। भाईजी हनुमान प्रसाद पोद्दार और उनके सहचर राधा बाबा की तपोभूमि गीता वाटिका में गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा पाठ का आयोजन हुआ। पूज्य भाईजी के 134वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में विद्वान पुरोहितों ने श्रीमद्भागवत के तीसरे स्कंध के 16वें अध्याय से पांचवें स्कंध के 8वें अध्याय तक पाठ किया। पाठ में वैकुंठ के द्वारपाल जय-विजय को सनकादि कुमारों के शाप, उनके हिरण्याक्ष-हिरण्यकशिपु के रूप में जन्म और भगवान विष्णु के वराह अवतार का वर्णन किया गया। चौथे स्कंध में माता सती द्वारा योगाग्नि में देह त्याग और बालक ध्रुव की तपस्या का प्रसंग भी सुनाया गया। पितृपक्ष के अवसर पर बुधवार से शुरू हुआ यह पाठ 6 अक्टूबर तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह 8 से दोपहर 12 बजे और अपराह्न 3 से शाम 6 बजे तक पाठ हो रहा है। अमेरिका, कनाडा, नेपाल सहित भारत के श्रद्धालु ऑनलाइन जुड़कर पितरों की मुक्ति के लिए भगवान वासुदेव से प्रार्थना कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)