प्रतापगढ़ में 'हमारी बहू सावित्री' की शूटिंग:लोगों में उत्साह, निर्माता बोले- पारिवारिक मूल्यों पर आधारित है कहानी
प्रतापगढ़ में महादेव आर्ट्स और जिया इनफोकस के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म 'हमारी बहू सावित्री' की शूटिंग जोरों पर चल रही है। फिल्म के दृश्य नौबस्ता, बरिया समुद्र, देवांश रिसॉर्ट और हरिओम पैलेस सहित जिले की विभिन्न लोकेशनों पर फिल्माए जा रहे हैं। अपने शहर में चल रही इस शूटिंग को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के निर्माता प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध समाजसेवी व बिल्डर अजय कुमार मौर्या हैं, जबकि अवनि कुमार अग्रवाल निर्माता-निर्देशक की दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कथा-पटकथा अवनि अग्रवाल व प्रकाश जैस ने लिखी है और इसका संगीत मुन्ना दूबे ने तैयार किया है। फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में श्रुति राव, प्रशांत सिंह राजपूत, अभिनव तिवारी और विद्या सिंह सहित कई नामचीन कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म पूरी तरह से एक पारिवारिक और सामाजिक संदेश पर आधारित है। इसकी कहानी में मुख्य रूप से एक बहू के त्याग, उसके उच्च संस्कार और संयुक्त परिवार के महत्व को बड़े पर्दे पर बेहद मार्मिक ढंग से दर्शाने का प्रयास किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)