बलिया में 30 नवजात बेटियों का जन्मोत्सव मनाया गया:डीएम बोले- बेटियां बोझ नहीं, परिवार और राष्ट्र की ताकत हैं
बलिया के जिला महिला अस्पताल में बुधवार को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत 30 नवजात बेटियों का जन्मोत्सव मनाया गया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार और समाज के लिए बोझ नहीं, बल्कि राष्ट्र की ताकत हैं। उनके जन्म को खुशी के रूप में लेना और शिक्षित करना जरूरी है। महिला कल्याण विभाग ने बच्चियों और माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एएन राय ने बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की अपील की। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी, जिसके तहत जन्म से स्नातक तक आर्थिक मदद मिलती है। इस मौके पर 30 नवजात बेटियों को केक, मिठाई, डायपर, कपड़े समेत कई उपहार दिए गए। माताओं को प्रशस्ति पत्र भी मिला। कार्यक्रम में कई अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)