गडकरी बोले-भारत को ऑटो सेक्टर में नंबर-1 बनाना मेरा सपना:GDP में ₹22.75 लाख करोड़ का योगदान; अभी अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर

Sep 30, 2026 - 21:19
0
गडकरी बोले-भारत को ऑटो सेक्टर में नंबर-1 बनाना मेरा सपना:GDP में ₹22.75 लाख करोड़ का योगदान; अभी अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि उनका सपना भारत के ऑटो सेक्टर को दुनिया में नंबर-1 बनाने का है। उन्होंने कहा कि भारत अभी अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है। गडकरी ने यह बात 2026 के पहले एचटी ऑटो लीडरबोर्ड अवॉर्ड्स में कही। उन्होंने कहा कि भारत का ऑटो सेक्टर अर्थव्यवस्था में 22.75 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का योगदान देता है। क्लीन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर गडकरी ने क्लीनर पावरट्रेन और फ्यूल टेक्नोलॉजी पर सरकार के फोकस को दोहराया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की बदलती सोच के साथ इलेक्ट्रिक वाहन भारतीय ऑटो इंडस्ट्री का बड़ा सेगमेंट बन रहे हैं। FY26 में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। उन्होंने इसे बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति ग्राहकों के सकारात्मक रुझान का संकेत बताया। गडकरी ने ऑटो इंडस्ट्री से इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत कम करने के तरीकों पर विचार करने की अपील की। खबर अपडेट हो रही है...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User