कुतुबखाना SBI में 4 साल का बच्चा लापता:पिता से बिछड़ा, पुलिस ने कुछ ही देर में खोज निकाला, परिवार ने ली चैन की सांस
बरेली के कुतुबखाना स्थित एसबीआई बैंक परिसर में बुधवार को एक चार साल का बच्चा अपने पिता से बिछड़ गया। बच्चे के लापता होने से बैंक में हड़कंप मच गया। पिता ने पहले बैंक और आसपास बच्चे को ढूंढा। जब वह नहीं मिला, तो घबराकर कुतुबखाना पुलिस चौकी पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। कोतवाली पुलिस की टीम ने आसपास के इलाके में बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस ने बच्चे की जानकारी जुटाने के लिए सभी तरीके अपनाए। कुछ ही देर में पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित ढूंढ निकाला। जरूरी जांच के बाद बच्चे को उसके परिवार को सौंप दिया गया। बच्चे को देखकर परिवार ने चैन की सांस ली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)