मुफ्ती और दोस्त ने बेटे आयुष को किडनैप किया:पिता बोले- हाईकोर्ट में पेशी के बाद घर नहीं आया, मुझे धमकी दी जा रही

Sep 30, 2026 - 20:16
0
मुफ्ती और दोस्त ने बेटे आयुष को किडनैप किया:पिता बोले- हाईकोर्ट में पेशी के बाद घर नहीं आया, मुझे धमकी दी जा रही
शामली के चर्चित आयुष मलिक धर्मांतरण केस में नया मोड़ आ गया है। आयुष के पिता दवा कारोबारी देवराज मलिक ने दारुल उलूम देवबंद के मुफ्ती अब्दुल्ला और आयुष के दोस्त कारी सुल्तान पर बेटे को किडनैप करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस में दोनों के खिलाफ शिकायत दी है। देवराज ने आरोप लगाया- 16 सितंबर को हाईकोर्ट में पेशी के बाद मेरा बेटा घर नहीं आया।मुफ्ती और सुल्तान ने उसका उसका अपहरण कर लिया है। दोनों ने उसका दोबारा धर्म परिवर्तन करा दिया है। मुझे पर अपनी प्रॉपर्टी का कुछ हिस्सा देने का दबाव बनाया जा रहा। बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी गई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाईकोर्ट में आयुष ने अपनी इच्छा से धर्म अपनाने की बात कही थी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 16 सितंबर को आयुष मलिक को पेश किए जाने के बाद उनसे बातचीत की थी। अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक आयुष ने कहा था कि उन्होंने 2014 में अपनी इच्छा से इस्लाम अपनाया था और उनके फैसले में किसी तरह का दबाव, धमकी या प्रलोभन नहीं था। उन्होंने चांदनी कुरैशी से शादी करने की इच्छा भी जताई थी। कोर्ट ने उन्हें अपनी पसंद के स्थान पर रहने, अपनी पसंद का धर्म मानने और वैवाहिक संबंध को लेकर कानून के मुताबिक निर्णय लेने की स्वतंत्रता दी थी। पिता बोले- बेटे को अज्ञात स्थान पर ले गया कारी सुल्तान पिता देवराज मलिक का आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद सहारनपुर जिले के जगहेता नसीब गांव निवासी कारी सुल्तान उनके बेटे आयुष को अपने साथ किसी जगह पर ले गया। इसमें उसका मुफ्ती अब्दुल्ला ने साथ दिया। इसके बाद से आयुष का पता नहीं है। उन्होंने कहा कि बेटे के नहीं होने से उसकी दवा की दुकान का काम प्रभावित हो रहा है और परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। 18 सितंबर को धमकी देने का आरोप शिकायत के मुताबिक देवराज ने आरोप लगाया- 18 सितंबर को कारी सुल्तान उनके पास आया था। उसने धमकी देते हुए कहा कि आयुष का दोबारा धर्म परिवर्तन करा दिया गया है। परिवार पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। संपत्ति अपने और मुफ्ती अब्दुल्ला के नाम करने का दबाव लगाने का आरोप देवराज मलिक ने आरोप लगाया- कारी सुल्तान ने कुछ संपत्ति अपने नाम और कुछ दारुल उलूम देवबंद के मुफ्ती अब्दुल्ला के नाम करने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर उन्हें, उनकी पत्नी और बेटे को जान से मारने तथा पूरी संपत्ति पर कब्जा करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। देवराज ने शिकायत में मुफ्ती अब्दुल्ला की कथित संलिप्तता की जांच की मांग की है। एसपी बोले- पहले दर्ज FIR में भी तथ्य शामिल एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया- आयुष के पिता देवराज मलिक की ओर से शिकायती पत्र मिला है। उन्होंने कहा- प्रकरण में देवराज मलिक की ओर से पहले दर्ज कराई गई एफआईआर में भी संबंधित तथ्यों को शामिल किया गया है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर कार्रवाई कर रही है। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद हुई थी FIR योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर ने एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने बताया था- भारत मेडिकल स्टोर के मालिक के इकलौते बेटे को चांदनी कुरैशी ने फंसा लिया है। दबाव में आकर पूरे परिवार ने धर्म बदल लिया है। मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया, चांदनी के घर पर धरने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने चांदनी कुरैशी, उनके पिता इस्लाम कुरैशी और तीन मौलवियों समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। 7 जून को पुलिस ने चांदनी कुरैशी और उनके पिता समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। डेढ़ महीने तक न्यायिक हिरासत में रहने के बाद 24 जुलाई को कोर्ट ने पिता-बेटी को जमानत मिली थी। 15 दिन बाद ही पूजा-पाठ कर दोबारा हिंदू बना था करीब 15 दिन बाद ही आयुष ने एक वीडियो जारी किया था। उसने कहा था- मां आपकी परेशानी को देखते हुए मैं अपनी मर्जी से अपने मूल धर्म, हिंदू धर्म में वापस आ गया हूं। आप लोग मुझे माफ करना। 9 सितंबर को आयुष के दोस्त मोहम्मद सुल्तान ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उसने आरोप लगाया कि आयुष को जबरन घर में कैद करके रखा जा रहा है। कोर्ट ने आयुष के पिता को 16 सितंबर को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। कोर्ट के सामने इस्लाम अपनाने की इच्छा जताई 16 सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस संदीप जैन की बेंच के सामने आयुष मलिक को पेश किया गया। आयुष ने कहा- मेरी उम्र करीब 31 साल है। बी.फार्मा तक पढ़ाई की है। मैंने साल 2014 में अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म अपनाया था। मैं चांदनी कुरैशी के साथ शादी करना चाहता हूं। पिता और परिवार को उसका यह फैसला मंजूर नहीं है। आयुष ने आरोप लगाया कि उसे धमकियां मिलीं। जून 2026 से घर में नजरबंद कर रखा गया है। पिता देवराज मलिक ने बेटे के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनके बेटे का कुछ लोगों द्वारा 'ब्रेनवॉश' किया गया है। वे एक पिता के तौर पर अपने बेटे के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- भाजपा को ‘सरप्राइज’ देने की तैयारी में अखिलेश, 10 विधायक तोड़कर राज्यसभा में तीसरी सीट जीतने की तैयारी...? यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव है। इसके प्रत्याशियों को लेकर सोमवार (28 सितंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया तो वे बोले, ‘सरप्राइज के लिए तैयार रहिए…।’ आज यूपी एक्सप्लेनर में अखिलेश के इसी ‘सरप्राइज प्लान’ को डिकोड करेंगे। पूरी खबर पढ़िए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User