गंगा के कटान से 5 मकान नदी में समाए:फर्रुखाबाद में ग्रामीण सामान लेकर सुरक्षित ठिकानों की ओर भागे; कई घरों पर अब भी खतरा

Oct 03, 2026 - 09:38
0
गंगा के कटान से 5 मकान नदी में समाए:फर्रुखाबाद में ग्रामीण सामान लेकर सुरक्षित ठिकानों की ओर भागे; कई घरों पर अब भी खतरा
फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के समेचीपुर गांव में गंगा नदी का कटान तेज हो गया है। शुक्रवार सुबह से देर शाम तक कटान की चपेट में आए पांच मकान देखते ही देखते गंगा में समा गए। एक साथ कई घरों के नदी में समाने से गांव में दहशत का माहौल है। खतरे को देखते हुए ग्रामीण घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। कटान की चपेट में आने वाले परिवारों में अमरूल हसन, अंसार, फरमान अली, अख्तर नवाज और लालू शामिल हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के कई अन्य मकानों के आसपास भी जमीन कट रही है। पिछले कई दिनों से गंगा का कटान लगातार तेज होता जा रहा है। एक दिन में पांच मकान गंगा में समाए शुक्रवार को गंगा के तेज कटान ने समेचीपुर गांव में भारी नुकसान किया। सुबह से देर शाम तक पांच मकान नदी में समा गए। प्रभावित परिवारों ने किसी तरह घर का जरूरी सामान बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा का कटान लगातार आगे बढ़ रहा है। इससे आसपास बने दूसरे मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। लोग दिन-रात नदी की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। कई और मकानों पर मंडरा रहा खतरा ग्रामीणों के अनुसार समेचीपुर में पहले भी कई मकान गंगा के कटान की चपेट में आ चुके हैं। पिछले कुछ दिनों में कटान की रफ्तार बढ़ी है। जमीन लगातार नदी में समाने से गांव के दूसरे घरों को लेकर भी ग्रामीण चिंतित हैं।कटान बढ़ने के कारण कई परिवार अपने घरों का सामान सुरक्षित जगहों पर ले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। बाढ़ के पानी से शमशाबाद-शाहजहांपुर मार्ग प्रभावित गांव चौरा के पास शमशाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर भी बाढ़ का पानी तेजी से बह रहा है। सड़क पर पानी का बहाव होने के बावजूद लोग और वाहन चालक वहां से निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक रास्ते पर पानी बढ़ने से आवागमन में भी खतरा बना हुआ है। बाढ़ के पानी और गंगा के कटान के कारण आसपास के गांवों में भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण सुरक्षित रास्ते और प्रशासन से राहत की उम्मीद कर रहे हैं। कटान रोकने के लिए ग्रामीणों ने मांगा स्थायी इंतजाम ग्रामीणों का कहना है कि गंगा लगातार जमीन काट रही है और कई घर पहले ही नदी में समा चुके हैं। समय रहते कटान रोकने के इंतजाम नहीं किए गए तो और मकानों को नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कराने और गंगा के कटान को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User