राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस पर रक्तदान:गरिमा सिंह ने किया रक्तदान, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न से सम्मान
गोरखपुर में राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस के अवसर पर यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन एवं न्यू जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रोबिन हुड आर्मी (आरएचए) गोरखपुर की हेड गरिमा सिंह ने रक्तदान कर लोगों को इस सामाजिक कार्य के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने गरिमा सिंह को रक्तदान के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान रक्तदान के महत्व और जरूरतमंद मरीजों के लिए इसकी उपयोगिता के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। गरिमा सिंह ने कहा कि रक्तदान सामाजिक जिम्मेदारी के साथ किसी जरूरतमंद की जान बचाने का माध्यम भी है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। आयोजकों ने कहा कि युवाओं और समाजसेवियों की भागीदारी से रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ती है। शिविर के दौरान लोगों ने रक्तदान को लेकर जानकारी भी हासिल की और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)