गंगा स्नान के दौरान रविदास घाट पर डूबा युवक:परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल,NDRF की 2 टीमें तलाश में जुटी

Sep 26, 2026 - 17:19
0
गंगा स्नान के दौरान रविदास घाट पर डूबा युवक:परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल,NDRF की 2 टीमें तलाश में जुटी
वाराणसी के रविदास घाट पर शनिवार को दोपहर 3 बजे गंगा स्नान करने पहुंचे एक युवक के डूबने से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान दुर्लभ के रूप में बताई जा रही है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया गया है और वाराणसी के नगवां क्षेत्र में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। जानकारी के मुताबिक, युवक ने घर से गंगा स्नान करने जाने की बात कही थी। इसके बाद वह रविदास घाट पहुंचा, जहां स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते गंगा की धारा में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। NDRF की दो टीमें तलाश में जुटीं घटना की सूचना मिलने के बाद नगवां चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। युवक को खोजने के लिए NDRF की दो टीमें गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। गोताखोरों और राहत टीमों की मदद से संभावित स्थानों पर युवक की तलाश की जा रही है। हालांकि, गंगा में तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीमों को तलाश अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। टीमों द्वारा नदी की धारा और आसपास के संभावित क्षेत्रों में लगातार खोजबीन की जा रही है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल युवक के लापता होने की खबर मिलते ही परिवार के लोग रविदास घाट पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दुर्लभ के परिवार में एक बहन और एक भाई हैं। उसके पिता का नाम उज्ज्वल सरकार बताया गया है। पिता बेटे के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए घाट पर मौजूद हैं। परिवार के सदस्यों की आंखें नम हैं और वे लगातार युवक की तलाश का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी और स्थानीय लोगों से कर रही पूछताछ पुलिस का कहना है कि लड़के को डूबते हुए किसी ने नहीं देखा। पास ही में एक क्रेन खड़ी है, जिसकी मदद से पानी के आसपास की जगह को चेक किया जा रहा है। इसके अलावा, वहां मौजूद दुकानदारों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। सटीक स्थान का पता न चलने के कारण उसे खोजने में दिक्कत आ रही है। हालांकि, बचाव टीमें लगातार जुटी हुई हैं और लड़के की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User