प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश, देखें तस्वीरें:भादों की लगी झड़ी, 24 घंटे में 31mm बारिश, भारी बारिश का अलर्ट जारी

Sep 26, 2026 - 17:19
0
प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश, देखें तस्वीरें:भादों की लगी झड़ी, 24 घंटे में 31mm बारिश, भारी बारिश का अलर्ट जारी
प्रयागराज में शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट ली और शहर में तेज बारिश शुरू हो गई। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद शुक्रवार देर रात से तेज ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। रातभर चली हवाओं से तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने प्रयागराज समेत आसपास के जिलों में अगले 24 से 48 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बारिश का दौर 27 सितंबर तक बने रहने का अनुमान है। देखिए बारिश की तस्वीरें…..

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User