गोमती नगर में उत्तम ब्रह्मचर्य पूजा:जैन मंदिर में अंतिम दिन अनुष्ठान, वासुपूज्य भगवान को लाडू अर्पित किया

Sep 25, 2026 - 17:29
0
गोमती नगर में उत्तम ब्रह्मचर्य पूजा:जैन मंदिर में अंतिम दिन अनुष्ठान, वासुपूज्य भगवान को लाडू अर्पित किया
लखनऊ के गोमती नगर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के अंतिम और दसवें दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा-अर्चना की गई। सांगानेर से आए पंडित जैन शास्त्री ने भगवान का अभिषेक कराया। उन्होंने कहा कि शरीर के सुख की लालसा जीवन के विनाश का कारण बनती है। सच्चा ब्रह्मचर्य तभी फलीभूत होगा, जब स्त्री और पुरुष एक-दूसरे को सम्मान और पवित्रता की दृष्टि से देखें। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने संयम और शुद्धता को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान अनंतनाथ की विशेष पूजा की गई। मुख्य शांतिधारा श्री अविनाश जैन, सुकांत निकांत जैन, मयंक मोनू जैन, अनन्य और अमित जैन परिवार ने की। श्री 1008 वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक भी मनाया गया और उन्हें लाडू अर्पित किया गया। लाडू चढ़ाने का सौभाग्य अनीता वैशाली जैन परिवार को मिला। कार्यक्रम में गोमती नगर जैन समाज के अध्यक्ष पीके जैन, मंत्री आलोक जैन, सुकांत, संदीप, रचित, अमित, विनय कपूर, महावीर गंगवाल, जय कुमार, दीपक और पंडित पीयूष सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। महिला मंडल की अनीता, दीपाली, दीपिका, जूली, सपना, मोना, वैशाली, आकांक्षा, अर्चना और आरुषि सहित अन्य महिलाओं ने धार्मिक संगीतमय भक्ति प्रस्तुत की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User