कस्टड़ी में युवक की मौत, पुलिस की भूमिका पर सवाल:नामजद आरोपियों को मुकदमे से बाहर करने की मांग, कहा- फंसाया गया
प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली में मोलनापुर निवासी अर्जुन उर्फ शैलेश की पुलिस हिरासत में संदिग्ध हालात में मौत का मामला बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राम प्रधान संघ पट्टी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम पट्टी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। 21 सितंबर को हुई थी युवक की मौत ज्ञापन में कहा गया कि अर्जुन उर्फ शैलेश की 21 सितंबर को पुलिस हिरासत में मौत हुई थी। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। ग्राम प्रधान संघ ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करने की मांग की। ब्राह्मण परिवार पर दर्ज एफआईआर पर उठाए सवाल संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने खुद को बचाने के लिए ब्राह्मण परिवार के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने नामजद दोनों आरोपियों को निर्दोष बताते हुए उन्हें परेशान नहीं करने और मुकदमे से बाहर करने की मांग की। किशोरी के अपहरण मामले में कार्रवाई की मांग ज्ञापन में नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। संघ ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी पक्षों के साथ न्याय किया जाए। न्याय नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष इंद्रधर दूबे, उपाध्यक्ष सिराज अहमद, मंत्री सुजीत यादव, संरक्षक रमेश सिंह, कोषाध्यक्ष शेर बहादुर वर्मा, संगठन मंत्री यादवेन्द्र प्रताप यादव, रंजीत यादव, मीडिया प्रभारी परशुराम ओझा, विधि प्रकोष्ठ मंत्री विमला तिवारी और कार्यवाहक विनय तिवारी समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे। संघ ने चेतावनी दी कि निष्पक्ष न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)